सुरक्षा में भारी चूक: सीएम धामी तक जा पहुंची भीड़ 

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक निकलकर आई जिसके चलते प्रस्तुतियों के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर सैकड़ों लोग मंच के निकट आ गए और लोग बैरिकेडिंग लांगकर निकाली जा रही झांकी के ट्रैक तक  जा खड़े हुए। पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।   

समस्या तब अधिक बढ़ी जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के कहने पर कर्मियों को मंच से निर्देश आमजन के साथ नरमी से पेश आने को  कहा गया। इसके बाद पुलिस ने अपील की कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए। लोग सुरक्षा घेरा के पीछे से ही प्रस्तुतियां देखें।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *