रूड़की के जौरासी गांव में छोटे बच्चो के बीच की लड़ाई ,बेहद दर्दनाक हो गई जहां बच्चों की मामूली सी कहासुनी को लेकर दो परिवारों के बीच खूब जमकर बवाल हुआ। पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। मारपीट में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हुए हैं। कहबर ये भी है कि पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया है। देर रात करीब एक बजे सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी इरशाद और राशिद के बच्चों में किसी बात को लेकर कोई हलकी फुलकी कहासुनी हुई जिसके बाद बच्चों में मारपीट होने लगी।
वहां तुरंत बच्चों के परिजन पहुंचे और वहां खुद बच्चों के परिजनों में मारपीट हुई ,जिसमें देख गांव के कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए कूद पड़े। जिनको भी घायल कर दिया गया। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल मामला शांत किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

