आज भारतीय कारोबारी बाजार में बीते हफ्ते में मजबूती देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी इंडेक्स में 482.60 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली है। चार जुलाई (सोमवार) को निफ्टी 15741.80 अंक पर खुले थे और 8 जुलाई (शुक्रवार) को बाजार 16220.60 अंक पर बंद किया गया। इस तरह निफ्टी के शेयरों में तकरीबन तीन प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। बीएसई के सेंसेक्स इंडेक्स में भी तीन प्रतिशत की मजबूती दिखी है। सेंसेक्स चार जुलाई को 52924.10 के लेवल पर खुला था वहीं, आठ जुलाई को यह 54481.84 प्वाइंट पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुछ अहम घटनाओं के कारण भारतीय बाजारों में यह महत्वपूर्ण तेजी देखने को मिली है। भारतीय बाजार के प्रति एफआईआई के बदलते रुख के कारण स्टॉक मार्केट को सहारा मिला है।
निफ्टी 50 के स्टॉक्स में लग्जरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी टाइटन के शेयरों में इस हफ्ते 10.2 प्रतिशत तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आठ जुलाई को एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे टूटकर 79.25 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पिछले हफ्ते एक जुलाई को रुपया 79.04 के स्तर पर बंद हुआ

