भारतीय बाजार टूटने से निवेशकों को भारी नुकसान,सेंसेक्स 950-निफ्टी 17900

नई दिल्ली : आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बढ़वार कोभारतीय ग्लोबल बाजार में गिरावट के साथ आंकड़े सामने आए हैं।  सेंसेक्स 950 अंक गिरा है वहीँ निफ्टी भी कमजोर होकर 17900 के नीचे आया है।  सेंसेक्स फिलहाल 720 अंक टूटकर 59,850 अंकों पर तो निफ्टी 206 अंक टूटकर 17866 अंकों पर कारोबार की तरफ आगे आया है। आईटी सेक्टर के शेयरों में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में अगस्त महीने में महंगाई दर अनुमान से ज़्यादा आगे आई। अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। बीते दिन मंगलवार को डाओ जोंस 1276 अंक गिरकर 31,105 के स्तर पर बंद किया गया। नैस्डेक 633 अंक लुढ़ककर 11,634 के लेवल पर बंद हुआ। एसएंडपी में 4.32 फीसदी की गिरावट दिखी। एशियाई बाजारों में भी 2.5% की गिरावट हुई है। 

एसजीएक्स निफ्टी 300 अंक गिरा। अमेरिका में महंगाई दर अगस्त महीने में 8.3% पर पहुंच गई। महंगाई में अपेक्षा से अधिक वृद्धि कारण फेडरल रिजर्व पहले से अधिक ज्यादा आक्रामक बढ़ोतरी कर सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *