हिंडनबर्ग की ओर से सेबी प्रमुख पर आरोप लगाए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होते देखा है।शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के बावजूद निवेशकों ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट को नकारते हुए खरीदारी की जिससे एक समय पर सेंसेक्स 300 अंकों तक मजबूत हो गया है। लेकिन आखिरी सत्र में बाजार में फिर बिकवाली आई और सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। कारोबारी दिन 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 56.99 (0.07%) अंक टूटकर 79,648.92 के स्तर पर बंद हुआ। 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी 20.50 (0.08%) अंक कमजोर होकर 24,347.00 पर बंद हुआ।
उतार-चढ़ाव के बाद बाजार-ए-हाल,सेंसेक्स 57 अंक टूटा, निफ्टी 34350

