नई दिल्ली : हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एडी को मार्केट में लॉन्च करने का ऐलान किया हैं | कंपनी कि तरफ से बताया गया हैं कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कम दूरी के सफर के लिए ग्राहकों के लिए एक अच्छा और किफ़ायती ऑप्शन हो सकता है | इस स्कूटर की खास बात यह है कि आप इसे बिना लाइसेंस के भी चला सकते हैं | हीरो इलेक्ट्रिक ने एडी ई-स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 72 हजार रुपये रखी है | हीरो एडी इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन काफी आकर्षक नजर आ रहा है |
हीरो इलेक्ट्रिक ने घरेलू उपभोगताओं के लिए एक नये दोपहिया मॉडल हीरो एडी का अनावरण किया | कंपनी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करना आसान है और यह कम दूरी की यात्रा के लिए आदर्श है. हीरो एडी फाइंड माई बाइक, बड़े बूट स्पेस और रिवर्स मोड जैसी सुविधाओं से युक्त है |यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में दो रंगों – पीले और हल्का नीले में लॉन्च किया हैं |हीरो इलेक्ट्रिक के एमडी नवीन मुंजाल ने कहा, हम हीरो में अपने आगामी उत्पाद हीरो एडी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं. कंपनी को विश्वास है कि हीरो एडी एक आदर्श वैकल्पिक गतिशीलता विकल्प बनेगी |

