प्रदेश स्टिंग मामलें में आज क्या हुआ ?,तीन नेताओं के अधिवक्ता हुए पेश 

देहरादून : उत्तराखंड के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण मामलें में सीबीआई स्पेशल जज धर्मेंद्र सिंह अधिकारी के कोर्ट में आज मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत समेत तीन नेताओं के अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए। जहां आज विधायक उमेश कुमार के अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए और कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए आगामी 15 जुलाई की तारीख दी है। सभी को 15 जुलाई को अपना जवाब दाखिल करना तय हुआ है।  वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने चार नेताओं को नोटिस जारी हुए थे जिसमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग करने वाले और खानपुर विधायक उमेश कुमार का नाम है।

पूरा मामला पढ़े –

साल  2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहे उमेश कुमार ने उनका स्टिंग करने की बात कही थी। जिसके बाद राजनीति में हलचल  मच गई। इसी दौरान एक और स्टिंग सामने आया था, इसमें विधायक मदन सिंह बिष्ट होने का दावा  भी किया गया। डॉ. हरक सिंह रावत के भी शामिल होने का दावा किया गया था।  इन दोनों स्टिंग में उमेश कुमार ने कहा था कि हरीश रावत सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की डीलिंग कर रहे थे। पूरे मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई थी। स्टिंग में जो आवाजें हैं उनके मिलान के लिए इन चारों ही नेताओं के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआई ने अदालत से ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *