देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को पूरे दो साल पूरे हो चुके हैं। जहां उन्होंने कार्यकाल में बड़े फैसले लिए हैं वहीँ उनके फेसबुक पेज पर फॉलो करने वालों की संख्या में तेजी आई है। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अब तक के कार्यकाल में धामी फेसबुक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के फैन फॉलोविंग में सवसे आगे है। फेसबुक पर उनके 76 लाख फॉलोअर्स हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 75 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ दूसरे जगह पर हैं। ट्विटर पर योगी ढाई करोड़ फॉलोअर्स के साथ सबसे ऊपर है। ट्विटर पर सीएम धामी के चार लाख दो हजार के आसपास फॉलोअर्स हैं।

