एसटीएफ ने 1 लाख का इनामी किया गिरफ्तार, 14 साल से था फरार

देहरादून में एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख के इनामी आरोपी को धर दबोचा है।आरोपी ने जमीन विवाद में अपनी चाचा की ह्त्या की थी और तभी से ये आरोपी फरार था। एसटीएफ ने हत्यारोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा। 0 दिसंबर 2009 को लालकुआं, बिंदुखता में दुर्गा पंत की उसके भतीजे प्रकाश पंत ने तमंचे से गोली मारकर मर्डर किया था।

आरोपी प्रकाश फरार चल रहा था।  अफवाह फैलाई कि वह नेपाल चला गया और कभी भारत नहीं आएगा। इस बीच देश के कई जगहों पर रहा।सात साल से हरियाणा के फरीदाबाद में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था और 2016 में उसने उन्नाव की लड़की से शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे भी है। सभी लोग आरोपी प्रकाश पंत ओमप्रकाश के नाम से जानते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *