अब कोरोना वैक्सीन के लिए वाट्सएप पर ऐसे करें स्लॉट बुक,जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली : कोरोना टीकाकरण को और रफ़्तार देने की कवायत सब केंद्र सरकार तेज़ कर दी है। जिसके लिए अब वैक्सीन लेने वालों के लिए और आसान सुविधा का एलान किया है। अब आप व्हाट्सएप के माध्यम से ही वैक्सीन के स्लॉट को पंजीकृत कर सकते हैं और अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। व्हाट्सएप का नया फीचर MyGov Corona Helpdesk के साथ काम करेगा। ये सुविधा अभी हालिया पहले ही WhatsApp पर मिली है जिसके बाद अभी तक करीब 32 लाख सर्टिफिकेट डाउनलोड भी हुए हैं। कैसे होगा WhattsApp पर स्लॉट बुक ?आपको सबसे पहले अपने फोन MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट का नंबर +91-9013151515 सेव करना होगा। जिसके बाद व्हाट्सएप ओपन करें और MyGov Corona Helpdesk कॉन्टेक्ट को खोलकर उसमें  Book Slot लिखकर मैसेज करें। 

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। इसके बाद आपसे लोकेशन, तारीख और वैक्सीन का नाम चुनने का विकल्प देख सकते हैं और इसके बाद पिन कोड के हिसाब से आपको नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है। इसके बाद आपको सेर्टिफिकेट पाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में +91-9013151515 को सेव करना होता है उसके बाद  व्हाट्सएप ओपन करें। इस नंबर पर ‘COVID Certificate’ या ‘Download Certificate’ लिखकर भेजें, अब आपके नंबर पर 6 अंकों का एक OTP भेजा जाएगा जिसे ओटीपी की चैट पर आपको भेजना होगा। अब उस मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी मेंबर की लिस्ट दिखेगी। अब जिसका सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, उसका सीरियल नंबर टाइप करके भेजें ,मैसेज भेजते ही आपके पास PDF फॉर्मेट में वैक्सीन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। व्हाट्सएप के अलावा आप कोविन पोर्टल से भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। कोविन पोर्टल पर भी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *