बालम थानेदार नहीं….इन चार जिलों में महिला थानेदार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब यूपी बरेली रेंज के चारों जिलों में महिला थानेदारों को तैनात किया गया है। बरेली में महिला थाने के अलावा भमोरा में महिला इंस्पेक्टर की तैनाती हुई है जिनमें बीते दिन शुक्रवार को परमेश्वरी ने शाम को ही वहां कार्यभार संभाला।भमोरा थाने की कमान अभी तक इंस्पेक्टर केवी सिंह के हाथ में थी।

बरेली महिला थाने में इंस्पेक्टर छवि सिंह, बदायूं महिला थाने में इंस्पेक्टर सीमा सिंह, शाहजहांपुर महिला थाने में इंस्पेक्टर रश्मि अग्निहोत्री और पीलीभीत महिला थाने में इंस्पेक्टर रीना पहले से तैनात हैं।

मेरठ विजिलेंस में ट्रांसफर के बाद उनको रिलीव किया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपने कार्यालय की महिला आयोग एवं बाल अधिकार पटल की प्रभारी परमेश्वरी को भमोरा थाने का प्रभारी पद दिया गया है। बरेली के पास बदायूं के मुजरिया थाने में इंस्पेक्टर रेनू सिंह तैनात हुईं हैं  इसके अलावा शाहजहांपुर के परौर थाने में सोनी शुक्ला और पीलीभीत के गजरौला थाने में रूपा बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है।माना जा रहा है कि अब महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में ज्यादा प्रभावी तरीके से सुनवाई हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *