वाराणसी: चुनावी नतीजों से पहले सभी राजनीतिक दल दर्शनों की होड़ में लगें हैं। इसी कड़ी में बीते दिन समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव वाराणसी के मेगा रोड शो के बाद आज शनिवार सुबह काशी के मंदिरों में मत्था टेकनें पहुंचे। जहां आज उन्होंने काशी के महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाईं। और इस बार यूपी चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान सपा के दक्षिणी प्रत्याशी किशन दीक्षित और बड़ी संख्या में सपा समर्थक व कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
आपको बतादें कि अखिलेश ने कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश यादव कालभैरव मंदिर से महामृत्युंजय मंदिर तक पैदल ही गए। दर्शन-पूजन कर बाबा का चरणामृत ग्रहण किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर का भी जायज़ा लिया। सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी। सपा प्रमुख ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अभिवादन किया और विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आने की बात कही।
हाथ में डमरू और त्रिशूल-अखिलेश की शुक्रवार को हुई रथयात्रा चौराहे से निकलकर गिरजाघर तक जाने के दौरान अखिलेश यादव ने बीच-बीच में त्रिशूल और डमरू कई बार बाहर निकाला। इस दौरान समर्थक हर-हर महादेव का जयघोष करते दिखे।

