नई दिल्ली : देश में कोरोना का ग्राफ फिरसे बढ़ा है जिसके मद्देनज़र बीते 24 घंटे में 16,561 नए कोरोना केस निकले हैं। इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 5.44 फीसदी हो गई। आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के मुताबिक़,18,053 लोग कोरोना से ठीक हुए है और अब सक्रिय केस घटकर 1,23,535 हो गए हैं। नए केस को मिलाकर अब तक देश में कोरोना से कुल 4,42,23,557 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 49 और मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,928 हो गई है। 24 घंटे में केरल में सर्वाधिक 10 मौतें सामने आई है।
सक्रिय केसों की मौजूदा संख्या कुल कोविड संक्रमितों की 0.28 फीसदी है। जबकि कोविड से उबरने वालों का प्रतिशत 98.53 फीसदी है। गत 24 घंटों में सक्रिय केस में 1,541 की कमी आई है।
टीके की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति केंद्र सरकार को कर दी गई है। कोर्बेवैक्स को भारत के पहले विषम लैंगिक कोरोना बूस्टर शॉट के रूप में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिल गई है।
कोरोना के फिर बढ़े मामलें,6,561 नए केस-बूस्टर खुराक 250 में

