सीएम धामी के विभागों को सख्त निर्देश,22 नवंबर तक माँगा ब्योरा 

देहरादून : अब उत्तराखंड में सरकार ने सख्ती से सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि राजकीय संस्थानों से एक हफ्ते में निर्धारित प्रारूप (फारमेट) पर खाली पदों का ब्योरा दिया जाए। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सभी विभागों को इस संबंध में पत्र लिख दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक की थी और इसके निर्देश पारित किए थे।


विभागों से विवरण प्राप्त होने के बाद खाली पदों के बारे में सही जानकारी मिलेगी। अभी विभागों में करीब 30 हजार पद खाली है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बीती पांच नवंबर को समीक्षा बैठक की जिसमें कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में सूचना प्राप्त कराई थी।उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने पदों का विवरण प्राप्त करने के लिए विभागों को पत्र में एक प्रारूप भेजा है।


इसमें विभागों को खाली पदों की संख्या, अधियाचन की स्थिति, नियमावली की वजह से रुकी भर्ती, कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अटकी नियुक्तियां, पदोन्नति की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। विभागों को यह ब्योरा 22 नवंबर तक पूरी जानकारी देने के लिए आदेश दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *