Twitter-Amazon के बाद ये कंपनी भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी 

इन दिनों बड़ी ब्रांड कंपनीस में छटनी का दौर जारी है। और ये अधिकतर कंपनियां मंदी से जूझ रही हैं। लागत में कमी करने के लिए ये कंपनियां कर्मचारियों की छटनी करने लगी हैं। ट्विटर, मेटा, अमेजन जैसी कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी निकाले जा रहे हैं। इस बीच गूगल से भी ऐसी ही खबर निकलकर आई है। 

 एक्टिविस्ट निवेशक टीसीआई फंड मैनेजमेंट नें गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट से कहा है कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या कम करे, जिससे लागत भी कम लगे। अल्फाबेट में 2017 से छह बिलियन की हिस्सेदारी वाले निवेशक ने कंपनी से कहा है कि कंपनी के पास बहुत अधिक संख्या में  कर्मचारी हैं और प्रति कर्मचारी लागत बहुत अधिक है। निवेशक टीसीआई ने कहा है कि अल्फाबेट अपने कई कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी देता है। अल्फाबेट की ओर से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अब लागत को अनुशासित करने की आवश्यकता है, क्योंकि राजस्व वृद्धि हलकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *