देहरादून : केंद्र सरकार के मंत्रियों का समूह आज कल प्रदेश के का वाइब्रेंट गांवों के दौरे पर है। अब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 16 अप्रैल को सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी गांव में प्रवास करेंगे इस समय वो केंद्र सरकार की संचालित विकास की योजनाओं की जानकारी लेंगे एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी समझेंगे और उन पर चर्चा करेंगे।
पार्टी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं का सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष से अपनत्व की ही वजह से ही एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति देखने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं।

