फिर हिली धरती, 21 घंटे के भीतर छह बार भूकंप

 पिछले दिनों भी और आज बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर में 21 घंटे के भीतर छह बार भूकंप  से दहशत हुई है। भूकंप के दो झटकों का केंद्र उधमपुर, तीन का डोडा जिला और भूकंप के एक झटके का केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 से 3.9 तक मापी गई, जिससे किसी तरह के नुकसान नहीं पहुंचा है। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक़,भूकंप का पहला झटका सोमवार देर रात 2.20 बजे 3.9 तीव्रता से आया। इसका केंद्र डोडा जिले में था। इसके बाद डोडा में ही सुबह 3.21 मिनट पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा। सुबह 3.44 मिनट पर 2.8 जबकि सुबह 8.03 बजे 2.9 की तीव्रता से भूकंप आया। देर रात 11.23 बजे 3.9 तीव्रता से एक और झटका लगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *