वैष्णों देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत

कटरा : जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों नें बताया कि रात करीब 02:30 बजे कुछ लोगों के बीच किसी बात कोलेकर मामूली कहासुनी हो गई और उसके बाद अचानक से भगदड़ मच गई और 12 लोगों की भगदड़ में मौत हो गई और साल का पहला दिन होने पर आज दर्शन करने वाले लोगों की भीड़ भी अन्य दिनों से ज्यादा थी। अधिकारी ने यह भी बताया की सभी शवों की पहचान हेतु और अन्य औपचारिकताओ के लिए कटरा सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। और जिसके बाद सभी शवों की पहचान हो गई है। और इस भगदड़ में घायल हुए 20 अन्य श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है , जिनमें से 4 लोगों की हालत नाज़ुक़ है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया है।


इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है , और अधिकारियों को आदेश दिए है कि अन्य घायलों के इलाज़ और राहत कार्यों का ध्यान रखा जाए , उन्होंने यह भी बताया की वह लगातार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है , और उपराजयपाल मनोज सिन्हा से बात की है और इस भगदड़ के उच्चस्तरीय जांच केलिए कमेटी बनाने को भी कहा है , और इसके बाद उपराजयपाल ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। इस घटना पर राहुल गाँधी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह समेत अन्य कई नेताओं ने शोक जताया है।