नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज नए साल के पहले दिन जनता को राहत दी है। बता दें कि आज गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। यह कटौती 19 किग्रा के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। इंडियन ऑयल के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1998.5 कर दी गई है। पहले इसके लिए 102 रूपए ज्यादा 2101 रूपए चुकाने होते थे। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के लिए 1948. 50 रूपए और चेन्नई में इसके लिए 2131 रूपए ख़र्च करने होंगे , और कोलकाता में यह सिलेंडर 2076 रूपए में मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर घरेलु सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है , राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 900 रूपए ही है। और बता दें कि एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के लिए ग्राहकों को www.mylpg.in पर लॉगिन करके अपना एकाउंट बनाना होगा और अपनी लॉगिन आईडी से सब्सिडी के लिए एप्लाई करना होगा। और अगर इसके बाद भी ग्राहकों को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।

