मेरठ : चुनावी विगुल फूक रहे पीएम मोदी आज मेरठ पहुंचें हैं। जहाँ वो आज मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय का नायाब तोहफा समर्पित करेंगे। पीएम क्रांति के साथ-साथ खेलों को जोड़कर मेरठ और आसपास के जिलों को बड़ा सन्देश दिया जाएगा। पीएम ने यहां औघड़दानी की आराधना करने के बाद शहीदों को नमन किया है. इसके बाद वह सलावा के लिए रवां हो चुके हैं। यहां पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने से पहले खिलाड़ियों से मुखातिब भी होंगें ।
आज सलावा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल को 32 गैलरी में विभाजित करके तैयार किया गया है। खिलाड़ियों वाले स्थान को विशेष तौर पर स्टेडियम का लुक दिया गया है। खिलाड़ियों के लिए नई कुर्सियां भी लगाई गई हैं। सलावा में कार्यक्रम स्थल को सुबह में ही सैनिटाइज भी किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन भी लगायीं गयीं हैं। ताकि दूर खड़े बैठे लोग पीएम को साफ़ तौर पर देख सके। आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था जबरदस्त है। गंगनहर का जल स्तर 14 फुट चल रहा है। बहाव भी तेज है। इसके लिए अलर्ट किया गया है।
कल पीएम ने मेरठ के सोतीगंज का किया था जिक्र -देश के पीएम मोदी द्वारा सोतीगंज की फिर चर्चा करने की संभावना बताई गई है। बीते कुछ दिनों से सोतीगंज की सूरत में सुधार आया है। चोरी-लूट के वाहन काटने वाला 39 साल पुराना कबाड़ किला योगी सरकार में जिला पुलिस और प्रशासन ने खत्म करवा दिया था। 18 दिसंबर को शाहजहांपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी सराहना कर चुके हैं। इसके बाद मेरठ पुलिस और सक्रिय हो गई। कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ पुलिस प्रशासन की तरफ से करवाई जारी है। बाड़ी हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, राहुल काला व मईनुद्दीन उर्फ मन्नू की 65 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की है।मेरठ के बाद सालावा में जहाँ पीएम पहुँच चुके हैं वहां आज करीब लाख लोगों के इकठ्ठा होने की संभावना जताई गई है। पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से होते हुए सलावा के लिए रवाना हो गए। यहां वह 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
आज मेरठ में पीएम मोदी,खेल विश्वविद्यालय का करेंगें शिलान्यास

