हल्द्वानी में आधी रात बड़ा एक्शन, 52 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से नैनीताल जिले के 52 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक की स्थानांतरण सूची बीते दिन शुक्रवार देर रात जारी हुई है।प्रभारी निरीक्षक थाना हल्द्वानी उमेश कुमार मालिक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ व प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी पद मिला है। धर्मवीर सिंह सोलंकी पुलिस लाइन से प्रभारी एफएफयू व एसआईएस, दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से पुलिस लाइन, डीआर वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना लालकुआं भेजा गया है।

हेमचंद्र पंत को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक भवाली, भगवान सिंह महर को थानाध्यक्ष कालाढूंगी से पीआरओ एसएसपी, पंकज जोशी को थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी, विजय सिंह मेहता को प्रभारी चौकी मंडी से थानाध्यक्ष मुखानी, भुवन सिंह राणा को थानाध्यक्ष चोरगलिया से प्रभारी चौकी मंडी, राजेश कुमार जोशी को प्रभारी चौकी पीरुमदारा से थानाध्यक्ष चोरगलिया, फिरोज आलम को मल्ला काठगोदाम प्रभारी चौकी से साइबर सेल, दिलीप कुमार को प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम स्थानांतरित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *