कैबिनेट मंत्री के बेटे ने कांग्रेस नेताओं पर किया मुकदमा,जानिए मामला

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने इस मामलें में बताया है कि पीयूष अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गुलशन कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी रुड़की के साथ मिलकर कांति देवी निवासी नरेंद्र नगर, टिहरी से एक भूखंड खरीदा था।  विधानसभा चुनाव में उनके पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को भारी मतों से हार दी थी जिसके बाद से ही रमोला उनके पिता और परिवार से रंजिश मानते हैं। 

जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के साथ 28 दिसंबर को कांग्रेस भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस करके उनके खिलाफ सरकार से करवाई की मांग की थी। जयेन्द्र ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र को राजस्व चोरी, स्टांप चोरी के झूठे आरोप लगाए थे और  प्रेस आदि में प्रसारित करवाया। इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ छवि धूमिल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और मामलें की जाँच हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *