देहरादून : प्रदेश में अब शासन की तरफ से होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी हो रही है। शासन ने होमगार्ड विभाग से प्रदेश के सभी हेलिपैड की सुरक्षा के लिए होमगार्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। शासन के निर्देश पर आईजी-कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने प्रदेश के सभी जिला कमांडेंट से नौ-नौ होमगार्डों के नाम चिन्हित किए हैं।
अब होमगार्डों की हेलिपैड पर तैनाती होगी इसलिए क्यूंकि प्रदेश मेें लगातार होमगार्डों के लिए नई पहल शुरू करने के साथ ही नई सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है। सूबे के महिला और पुरुष होमगार्डों को पिस्तौल से लेकर एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे इतर, होमगार्डों के ऊपर अब तक वीआईपी, वीवीआई, अपराध और यातायात की कमान संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन अब होमगार्डों को एक और बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। होमगार्डों के हाथों में प्रदेश के सभी 13 हेलिपैड की सुरक्षा की कमान सौपी जाएगी साथ ही शासन की तरफ से हर होमगार्ड विभाग से नौ-नौ होमगार्डों के नाम की सूची मांगी गई है। आईजी केवल खुराना की मुहर लगते ही होमगार्डों की हेलीपैड पर ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 13 हेलिपैड बने हुए हैं। इनमें से केवल छह ही हेलिपैड संचालित हैं।

