आज आईपीएल 2023 के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ हैं। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ और हैदराबाद दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए मशक्कत कर रहीं हैं। लखनऊ की टीम 11 में से पांच मैच जीतकर 11 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक पांच मैच हारे हैं और एक मैच बारिश से धुल गया। हैदराबाद ने अब तक 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है।सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए आठ रन है।
हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी कीमत पर जीत है पर जीत आवश्यक है। तीसरे ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा। युद्धवीर सिंह चरक ने शॉर्ट बॉल पर अभिषेक शर्मा को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। पांच गेंदों में सात रन बना सके। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है।

