मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर राजभवन के हेलीपैड पर उतारा गया है। शिंदे के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और मंत्री संदीपान भुमरे भी मौजूद थे। ये सभी नेता सतारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हेलीकॉप्टर में क्या तकनीकी खराबी आई थी, इसका पता नहीं लग सका है। अधिकारी इसका पता लगाने की बात कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, खबर है कि शिंदे अब सतारा नहीं जा पाएंगे। इस समय पूरे प्रदेश में सीएम एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी शिवसेना को मजबूत करने पर जुटे हुए हैं।
एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,बाल बाल बचे

