नई दिल्ली : शेयर बाजार में आज शुक्रवार को दूसरे दिन खरीदारी देखी गई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। सुबह 09 बजकर 37 मिनट पर सेंसेक्स 371.17 अंकों की बढ़त के साथ 64,472.59 के स्तर पर कारोबार करता दिखा है। दूसरी ओर निफ्टी 119.10 अंक मजबूत होकर 19,253.70 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। अदाणी पावर के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में तीन प्रतिशत उछाल आई है। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 पर खुला और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.26 पर पहुंच गया
शेयर बाजार में आई मजबूती, निफ्टी 19250 से ऊपर

