स्पाइसजेट के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर आज शनिवार को स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान के केबिन से धुआं उठता देख पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की।खबरों की मानें तो, दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट विमान (SG-2962) को शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय वापस लैंडिंग कराई गई और जब केबिन क्रू ने विमान के अंदर धुआं जैसे ही निकला, विमान 5,000 फीट की ऊंचाई पर था, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है। केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से हवा करते जा रहे हैं।

इस घटना में वहा मौजूद एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्वीट किया है कि  सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है क्या ? इससे पहले भी बीती 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *