दून में बढ़ता क्राइम,शहर में तीन घरों में हुई लूटपाट

देहरादून : राजधानी दून में आपराधिक घटनाए थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं अब शहर में बीते शुक्रवार तीन घरों में लूट की वारदात हुई है। घटनास्थल में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में लगी हुई है और गोरखपुर चौके के पास घर में लूट की घटना रात करीब तीन बजे हुई है। तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली को काटकर अंदर घुसे ।

शहर में तीन घरों में लूट की वारदात सामने आई है गोरखपुर चौक के पास एक घर लूटने घुसे बदमाशों ने यहां पहले महिलाओं को कमरे में पहले बंद किया और घर में मौजूद वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर घुसे महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर लूट लिए।लूटपाट की इस घटाना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *