अयोध्या : अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। अब मंच पर पहुंचकर सभी राज्य नेताओं का संबोधन जारी है। सीएम योगी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है और राम मंदिर वहीँ बना है जहां बनना था। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद लोगों को संबोधित किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्व लौट आया है। इस इतिहास का बहुत सामर्थ है। प्रधानमंत्री ने तप किया अब हमको तप करना है।
यूपी सीएम ने कहा कि अयोध्या में त्रेतायुग उतर आया है। प्रभुराम की कृपा से अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं गूंजेंगी। कर्फ्यू नहीं लगेगा। यहां दीपोत्सव हुआ करेंगे। जैजै सियाराम बोलकर योगी ने अपना भाषण खत्म किया।अब पीएम मोदी मंच पर पहुँच चुके हैं उनका संबोधन शुरू हो चुका है।

