देवभूमि में भी राम लला प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह, सीएम ने किया रामचरितमानस का पाठ

देहरादून : आज सोमवार 22 जनवरी को सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरे देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची है। वहीँ आज रामलला के आगमन से देवभूमि भी बेहद उत्साहित है। मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान की भव्य तैयारी हुईं जहां आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की गई।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का पल है। सीएम ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। प्रदेश में उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *