विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट फिर से भक्तों के लिए कब खोले जाएंगे ये आज बसंत पंचमी पर तय हुआ। आज बद्रीनाथ के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खोलना तय हुआ। गुरुवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी में नरेंद्रनगर के राजमहल में धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि निकाली गई और गाडू घड़ा की तेल कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार के साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रा दर्शनों के लिए पहुंचे और केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे।
इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

