इश्क में बेवफाई से छुब्ध महिला कूदी नदी में,SDRF ने किया रेस्क्यू 

श्रीनगर। प्रेम प्रसंग में अपनी जान देने का एक मामला सामने आया है जिसके चलते एक महिला ने प्रेम में तना तनी होने परयुवती ने अलकनंदा नदी पर बने श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील छलांग लगा दी। युवती कक डूबता देख वहां कार्य कर रहे लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने बिना किसी समय गवाए तुंरत ही देवदूत बनकर युवती को सकुशल बाहर निकाला। युवती को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती अल्मोड़ा के रहने वाली बताई जा रही है तथा गढ़वाल विवि की छात्र भी है। आज सोमवार को श्रीनगर का है यहां अलकनन्दा नदी पर बने श्रीनगर जलविधुत परियोजना की झील में एक युवती ने छलांग लगा दी कुछ देर तक तो युवती डूबती रही लेकिन थोड़ी देर में युवती बचाओ बचाओ की आवाज़ लगाने लगे जिसपर वहां श्रीनगर परियोजना में कार्यरत लोगो की नज़र उस युवती पर पड़ी तत्काल वहां तैनात कर्मियों ने इस बात की सूचना पुलिस जो दी पुलिस की जल पुलिस ,पीएससी के जवान घटना स्थल पहुचे ओर झील में तैरते हुए पुलिस के गोता खोरो ने युवती को डूबने से बचाया ओर उसका सुरक्षित बचा लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *