IND vs NZ : दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को भारत ने दी 7 विकेट से हार 

आज देश के लिए ख़ुशी का दिन है,क्यूँकि आज भारत ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट हार दी है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर भी अपना परचम लहराया। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 की बढ़त पर है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जिसकी जवाबदेही में भारत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर यह स्कोर बनाया है। 

आज न्यूजीलैंड टीम ने पहली बल्लेबाजी ली। जिसनें शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया।  मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने 30 गेंदों पर 48 रन जोड़े। दीपक चाहर ने गुप्टिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चैपमैन और डेरिल मिचेल ने 31 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने चैपमैन को आउट किया।

आज के मैच में रोहित 36 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 25वां अर्धशतक था। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने मैच में एक छक्का लगाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 450 छक्के पूरे किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *