बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने अभिनय से सबका दिल जीतते आए हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेता की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म का पहला पार्ट फैंस को खासा पसंद आया था। अब ओएमजी 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बता दी है।
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी की रिलीज डेट आ गई है , फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की यह फिल्म सनी देओल की गदर 2 को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से रेडी है। पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में निकला है कि मेकर्स फिल्म को सीधा ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। अब बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओएमजी 2 का पोस्टर रिलीज करते हुए मूवी की रिलीज डेट भी बताई है।

