आप के हो चुके जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर किया वार,जानिए क्या बोले ?

देहरादून: सबको पता है कि उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव बेहद नजदीक हैं इसी दौरान प्रदेश में पार्टियों में अदलाबदली जारी है। पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं। भाजपा को गिराने में कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियां तैयारियों मे लगी हैं लेकिन बीते विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ कांग्रेस मे पलायन और अंतर्कलह पर कांग्रेस में अभी तक थमा नहीं है।  नेताओ का दावा है की अपने निजी स्वार्थ के चलते कांग्रेस से नेता पलायन कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के नेता पार्टी मे अंतर्कलह को अभी भी स्वीकारने को तैयार नहीं जबकि कांग्रेस छोड़ रहे लोग लगातार ये आरोप लगा रहे हैं की उनके पार्टी छोड़ने का कारण पार्टी मे अंतर्कलह है। यही बात जोत सिंह बिष्ट ने भी पार्टी छोड़ने के बाद कही। इसके अलावा वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को डूबता जहाज बताने वाली पार्टी आप डूबते जहाज के लोगों को अपनी कश्ती मे सवार कर समझ रही है की उनकी नैया पार हो जाएगी लेकिन आम आदमी पार्टी शायद ये भूल गई की बीते विधानसभा चुनाव मे आप 70 मे से एक भी सीट नहीं निकाल पाई चंपावत उपचुनाव मे जीत के ख्वाब देख रही आप से जनता भी ये सवाल जरूर पूछेगी की क्या आप मे महिलाओं का यही सम्मान है? क्या आप मे महिला नेताओं की कमी है या फिर आप को महिलाओं के ऊपर भरोसा नहीं या आम आदमी महिलाओं को आज भी पुरुषों के मुक़ाबले कम आँकती है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *