कांग्रेस में पुनर्गठन की तैयारियां शुरू,सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्षों का माँगा इस्तीफ़ा

इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली कई राज्यों में करारी हार के बाद अब इसका प्रभाव दिखने लगा है।सभी के सामने है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस को हार मिली है। हार का असर अब कुछ यूँ सामने आया है कि  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। इस बात की पुष्टि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने की है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए इस्तीफा देने को कहा है।


ये पहली बार नहीं हुआ है कि इस्तीफों की मांग हुई हो इससे पहले भी बीती 13 मार्च को ही कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुनः पुष्टि की और कांग्रेस अध्यक्षा से अनुरोध किया कि वो आगे बढ़ पार्टी का नेतृत्व और मजबूती से करें और आवश्यक एवं व्यापक बदलावों को सोचे।
कांग्रेस पार्टी देश में आज व्याप्त राजनीतिक निरंकुशता के खिलाफ करोड़ों भारतीयों की आशाओं का प्रतिनिधित्व करती है और अपनी इस जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह से सजग और जागरूक है।

पार्टी की स्थिति और हार पर चिंतित हुए सुरजेवाला –सुरजेवाला बोले है की इस बार चुनावों में कांग्रेस को 5 राज्यों के परिणामों को देखना ये एक बड़ा चिंता का विषय है। वहीं पंजाब में नेतृत्व बदलाव के बाद मिले सीमित समय में सत्ता विरोधी लहर पर काबू नहीं पाया जा सका। इसी माह में CWC की एक और बैठक बुलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *