यूपी: आज उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगड़ना हो गई है और भाजपा ने भारी जीत हासिल की है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही रह गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से गोरखपुर से भी चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल और पथराव होने की खबर है।
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को 66782 वोटों से हराया है। वहीं कौशांबी की सिराथू सीट पर मतगणना रोक दी गई है।
अखिलेश यादव-147237
प्रो. एसपी सिंह बघेल-80455
कुलदीप नरायन बसपा-15643

