“द कश्मीर फाइल्स” को लेकर सुरजेवाला का हमला,जानिए विपक्ष के तेवर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “द कश्मीर फाइल्स”  को लेकर जारी बयान पर विपक्ष को मौका मिला गया है और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसपर ट्वीट लिखा है। आपको बतादें कई पीएम मोदी और उस समय के भाजपा सांसदों की भूमिका को लेकर इस फिल्म को देखने के बाद लगातार विरोध जारी है। इसके अलावा सुरजेवाला ने पीएम से सवाल किया है कि जब 1990 में कश्मीरी पंडित आतंक और बर्बरता के साये में पलायन को मजबूर हुए, तब भाजपा के 85 सांसद, जिनके समर्थन से केंद्र की वी.पी.सिंह सरकार चल रही थी, क्या कर रहे थे? उन्होंने ये भी कहा है कि मुख्यमंत्री को हटाकर उनके बिठाए राज्यपाल ने सुरक्षा देने की बजाय पंडितों को पलायन के लिए क्यों उकसाया?  रणदीप सुरजेवाला ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि क्या देश के पीएम, बापू के आदर्शों से लेकर कश्मीरी पंडितों के दर्द तक सब कुछ फिल्मों के जिम्मे छोड़ देना चाहते हैं? 

नफरत की खेती करती है भाजपा –आपको बतादें कि सुरजेवाला ने इसपर ये भी कहा है कि 8 सालों में मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए क्या किया? कश्मीर में फिर से हालात बद्तर हुए, हिंसा बढ़ी और हजारों कश्मीरियों को पलायन करना पड़ा। जब कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं कर सके तो फिल्म दिखाने में जुट गए? नफरत की खेती से फायदे की फसल कब तक चलाएगी भाजपा सरकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *