केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं, क्यूंकि ऑनलाइन हेली सेवा की बुकिंग लगातार जारी है। बीते दिन मंगलवार को एक दिन में 5275 टिकटों की बुकिंग हुई है। आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए अफरातफरी मची रही। एक से दो मई तक की यात्रा के लिए सभी टिकट अब फूल हो चुकी हैं। कई घंटे तक प्रयास करने के बावजूद कई लोग टिकट बुक करने से रह गए। मंगलवार को 12 बजे हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की है जिसमें 2 मई तक सभी सीट फुल हो गयीं हैं हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्री पोर्टल खुलने का बेसब्री से इंतजार में लगे हुए थे।
कुछ ही घंटों में सभी स्लॉट बुक हो गए और जिससे कई यात्री टिकट बुक नहीं कर पाए। कई लोग दो से तीन घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह पेमेंट मोड तक पहुंचे, तो तब तक स्लॉट फुल हो गए।टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए आईआरसीटीसी को बुकिंग का जिम्मा दिया गया है।
केदारनाथ दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग फुल,जानिए कब मिलेगा आपको मौका ?

