यहां फटा बादल- आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटा है। जहां बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई है और घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान पर इसका असर पड़ा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की तरफ  15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ता गया और बाढ़ आ गई।  सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन भी ध्वस्त हो गए है। 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान लगातार जारी है।  फिलहाल 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।

 
बादल फटने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिंगताम में स्थिति जानी है और भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने कहा कि सिंगताम में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को भारी क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *