आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग की तरह लगने वाली आकृति की कार्बन डेटिंग और पूरे परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण अब अगली सुनवाई तक रुक गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी में शिवलिंगनुमा आकृति की कार्बन डेटिंग का आदेश आया था। इसके बाद ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति ने सुप्रीम कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी थी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ के समक्ष ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति के वकील हुजेफा अहमदी ने बताया था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपील लंबित रहते हुए आदेश पारित हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में संबंधित निर्देशों का क्रियान्वयन अगली सुनवाई तक टल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई सात अगस्त तक के लिए टली है।
ज्ञानवापी पर कोर्ट का आदेश, सुनवाई टली

