Asian Games 2023: भारत का अब तक 70 पदकों पर कब्जा,पढ़े 1951 से लेकर अब तक

2023 एशियाई खेलों में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है आज एशियन गमेस का 11 वां दिन है। आज बुधवार सुबह भारत की झोली में दो पदक आए जिससे और ख़ुशी का माहौळ है।  इससे पहले पहला पदक 35 किलोमीटर दौड़ में मिला और दूसरा पदक तीरंदाजी में था। शुरुआती 10 दिन में 69 पदक हासिल करने वाले भारत ने 11वें दिन 71 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे रिकॉर्ड से आगे बढ़ा।

आपको बतादे कि एशियाई खेलों के इतिहास में भी यह भारत का सबसे उत्तम प्रदर्शन बताया जा रहा है। इससे पहले कभी भी भारत ने एशियाई खेल में 71 पदक नहीं मिल सके थे। ज्योति सुरेखा और ओजस देवतले की जोड़ी ने मिश्रित तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत को 71वां पदक दिलाया। अब तक एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है। एशियाई खेलों की शुरुआत 1951 में की गई थी जिसके बाद दिल्ली में ये आयोजित हुए। और इसका मेजबान भारत ने कुल 51 पदक आए थे।
इसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक थे और मैडल सूची मेंभारत दूसरे स्थान पर था।इसके बाद भारत को 50 पदक हासिल करने के लिए 31 साल का इंतजार करना पड़ा। 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 57 पदक जीते। 1954 में भारत ने कुल 17 और 1958 में सिर्फ 13 पदक जीते, जबकि 1951 में भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे।
इससे पहले भारत ने 2010 में 65 पदक हासिल किए इसके अलावा ,2018 में भारत ने इसे बेहतर किया और 70 पदक जीते। अब 2023 में भारत ने 71 पदक जीते। और इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों का सफलता की नई कहानी लिखना तय है। भारतीय एथलीट इस बार 100 पार का नारा लेकर हांगझोऊ रवाना हुए थे। ऐसे में सभी को इस साल भारत की झोली में 100 पदकों की आशा लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *