हरिद्वार :छात्रवृति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर गिरफ्तार

Dehradun: गौरतलब है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाला काफी चर्चा में हैं जिस घोटाले में मुख्य आरोपी तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर अनुराग शंखधर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। बीते दिन शनिवार को देहरादून से उन्हें  गिरफ्तार किया गया है। जिले में दर्ज 60 मुकदमों में 44 में शंखधर आरोपी हैं। एसआईटी शंखधर को रिमांड पर ले गई है और पूछताछ जारी है। लेकर पूछताछ करेगी।जैसा कि खबरें पहले भी आईं है की इस मामलें में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रवृत्ति आवंटन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2011 से 2018 तक एससी, एसटी और ओबीसी छात्रवृत्ति आवंटन में बड़ी धांधली बाजी की गई थी। पहले चरण में बाहरी राज्यों के 303 शैक्षिक संस्थानों की जांच करने के साथ ही 3034 बच्चों से पूछताछ की गई थी, जिसमें 14 करोड़ से अधिक का घपला सामने आया था।

कई छात्रों ने तो कॉलेजों में प्रवेश होने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद एसआईटी द्वारा जसपुर, काशीपुर सहित विभिन्न थानों में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही बिचौलियों पर 60 मुकदमे भी दायर किए गए थे। दर्ज इन सभी मुकदमों में ज़्यादातर तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे अनुराग शंखधर आरोपी पाए गए हैं। इनमें दो सरकारी शिक्षकों के साथ साथ इसमें संलिप्त अन्य की भी गिरफ्तारी हुई है। दूसरे चरण में एसआईटी जिले के 217 शैक्षणिक संस्थानों की जांच कर रही है और इनमें 36 संस्थानों की जांच हो चुकी है। इन संस्थानों में 80 सरकारी और 137 निजी शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।  पुलिस ने शनिवार को देहरादून से अनुराग को गिरफ्त में लिया है। घोटाले को लेकर पूर्व में भी दो बार अनुराग की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी सिटी/एसआईटी प्रभारी ममता बोहरा ने बताया कि जिले में छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज 60 मुकदमों में अधिकांश में अनुराग शंखधर आरोपी हैं। जिस समय घोटालों को अंजाम दिया गया था, उस समय अनुराग शंखधर जिला समाज कल्याण अधिकारी थे।

अनुराग ये पहले अधिकारी नहीं है जिन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया है बल्कि इससे पहले भी समाज कल्याण अधिकारी रामवतार को भी गिरफ्तार किया गया था। रामवतार सिंह के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोप गड़ा गया है कि उन्होंने पद पर रहते हुए सहारनपुर के एक इंस्टीट्यूट को फर्जी तरीके से करीब 27 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *