मौसम बदल चुका है ,अधिकतर राज्यों में ठण्ड बढ़ गई है। बीते दिन मंगलवार को चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में जमकर बर्फ पड़ी है। केदारनाथ में जहां चार इंच नई बर्फ जम गई है वहीं तापमान माइनस 7 तक रहा है।
निचले क्षेत्रों में हुई बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से बेहद ठण्ड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलने लगे हैं। गोपेश्वर/जोशीमठ में मंगलवार को सुबह से बादल थे और चमोली में दोपहर को धूप पडी। दोपहर बाद चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, काली माटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।बदरीनाथ में तापमान अधिकतम -1 और न्यूनतम – 8 डिग्री, औली में अधिकतम 3, न्यूनतम -3 और , जोशीमठ में अधिकतम 9 , न्यूनतम – 2 रहा। .

