देहरादून : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने इसका स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस देश के एक और कटु प्रसंग का सर्व स्वीकार्य समाधान निकाला है, इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद करना चाहिए।
पूर्व सीएम ने कहा कि अब केंद्र सरकार को पाक अधिकृत कश्मीर का भी हल करदे जिसमें देश उनके साथ खड़ा है। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा है कि अनुच्छेद 370 लागू करना कोई भूल नहीं थी, बल्कि जिस वक्त यह लागू हुआ था उस वक्त इसकी बेहद ऐतिहासिक जरुरत भी थी।
उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के आक्रामक रवैये और कुछ वैश्विक शक्तियों के षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए कश्मीर की जनता को विश्वास दिलाने के लिए इसे लागू किया गया था। समय के साथ हर सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हल्का किया। पीओके में भी असंतोष है। इस कांटे को भी सरकार निकाल बाहर करे।

