सिंघम अगेन में सितारों की भीड़, स्टारकास्ट जबरदस्त !

मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपने खतरों से भरे शो खतरों के खिलाड़ी के लिए फिर से चर्चित नहीं जहां शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू की जा चुकी है। सिंघम की 2 सफल किश्तों के बाद अब रोहित और अजय ‘सिंघम अगेन’ की तैयारियों भी शुरू हो गई है। 
आए दिन फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की जानकारी सामने आयीं हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक और सितारे की एंट्री हो गई है।  रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही सिंघम अगेन की कास्टिंग की जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के सभी सितारे तीसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं, लेकिन करीना कपूर और दीपिका की नई एंट्री है। विक्की कौशल भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। सिंघम अगेन में विक्की कौशल का नाम आने के बाद स्टारकास्ट अब और भी बड़ी हो गई है। अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल अभिनय करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *