हल्द्वानी : बंगाल की नाबालिग से दुष्कर्म, हर दिन दी जाती थी नशीली दवाएं 

पश्चिम बंगाल से देह व्यापार के लिए प्रदेश लाइ गई युवती के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। वह होश में आती थी जिससे पहले ही उसे नशीले इंजेक्शन दे दिए जाते थे। इस मामले से जुड़ी देह व्यापार की सरगना तान्या शेख भाग गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

साथ ही पुलिस पर हमला करने वाली तीन और महिलाओं की तलाश में भी दबिश जारी है। पुलिस से मारपीट के तीन नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की है। नैनीताल पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस से मदद लेगी। कल बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस रज्जाक और नाबालिग किशोरी को लेने हल्द्वानी रही है। 


मूलरूप से बसंती-24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख यहां भोटियापड़ाव के संजयनगर में आसिम रजा के घर पर किराए पर रहती थी। तान्या ने अपनी ही भांजी का अपहरण किया और हल्द्वानी लाकर उसे देह व्यापार के धंधे में डाल दिया।  पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर बीती 14 मई को पुलिस ने 15 साल की किशोरी बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *