देहरादून : दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद सुरंग फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने का रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू का आज 10वां दिन है। आज मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग में ऑगर मशीन से दोबारा ड्रिलिंग शुरू हो गई है। जिससे अब तक करीब 34 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है और पूर्व में 900 एमएम व्यास के पाइप 22 मीटर तक डाले गए थे। इनके अंदर ही 820 एमएम व्यास के 12 मीटर तक पाइप पड़ चुके हैं और अगर सब सही से जाता है तो पाइपों के आर-पार होने की उम्मीद है।
सुरंग में शुरू हुई ड्रिलिंग, शाम तक आ सकती है अच्छी खबर

