देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से विशेष समुदाय द्वारा मजारों के जरिए सरकारी जमीनों पर अवैध कब्ज़ो के मामले सामने आ रहे हैं। इस मुद्दे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में मजार जेहाद को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा यहां नहीं चलेगा । वह देवभूमि के सनातन स्वरूप को बिगड़ने नहीं देंगे और मजार जेहाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही सरकार करेगी।
बता दें कि पिछले दिनों पछवादून में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध मजारों पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई। लेकिन कुछ समय के लिए यह कार्रवाई रूकी तो इसके खिलाफ आवाज उठी थी। हालांकि इसके लिए गठित टास्क फोर्स ने कई मजारों को ध्वस्त भी कर दिया। जबकि अभी और अवैध मजारों पर कार्रवाई होनी है।देहरादून के पछवादून क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी समुदाय विशेष द्वारा जगह-जगह मजारें बनाकर सरकारी जमीनों पर कब्जे किए गए है । वन विभाग के सर्वे में यह बात सामने आई थी कि वन्य भूमि पर एक हजार से भी ज्यादा अवैध मजारें बनाकर कब्जे किए गए हैं जिसके बाद सरकार ने वन विभाग को इन मजारों को हटाने का आदेश भी दिया था।
अवैध मज़ारों पर सीएम धामी सख़्त,दिया ये आदेश

