नैनीताल : पूरा देश फिर से कोरोना संक्रमण की दहशत में आ गया है, वहीँ उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करते हुए बिना मास्क के कोर्ट में प्रवेश वर्जित कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 271 सैंपलों की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
3 संक्रमित मिले –पिछले तीन दिनों में लिए गए सैंपल में राज्य में प्रतिदिन दो से तीन संक्रमित मिल रहे थे, बीते दिन रविवार को कोई मामला संक्रमण का नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों प्रदेश भर में कुल सात संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 28 है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में है।

